बिलासपुर। शनिवार को अरपा बराज से 7 सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके कारण अरपा नदी में पानी का बहाव तेज हो सकता है। अरपा के आसपास बसे बस्तियों के अलावा बिलासपुर के लोगो को भी सतर्क रहने कहा गया है।

पेंन्ड्रा अमरकंटक क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण अरपा भैंसाझार बैराज से आज सुबह 10 बजे 700 क्यूमेक जल छोड़ा गया है जो बैराज साइट पर प्रवाह के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है। जिससे बिलासपुर शहर में अरपा नदी के जल स्तर में वृद्धि होगी। मुख्य कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग कोटा द्वारा नदी के आस-पास गतिविधियां करने वाले लोगो को सर्तकता बरतने का अनुरोध किया गया है। उन्होनें बताया कि बैराज का पूर्ण जल भराव क्षमता स्तर 302 मीटर। 22.168 क्यूमेक है। वर्तमान में बैराज का जल स्तर 86.2 प्रतिशत है। बैराज से छोड़े जा रहे वर्तमान जल बहाव का दर 696.3 घन मीटर प्रति सेकण्ड, नहर में छोड़े जा रहे कुल जल बहाव का दर 0.82घन मीटर प्रति सेकण्ड, नहर एस्केप में जा रहे जल प्रवाह का दर शून्य क्यूमेक, आगे नहर में जा रहे कुल जल प्रवाह का दर 0.82 क्यूमेक है इस तरह नदी में बैराज से छोड़े जा रहे जल प्रवाह का दर वर्तमान में 696.3 क्यूमेक है। यह प्रवाह के अनुसार कम ज्यादा हो सकता है। इसलिए नदी के आस-पास सतर्कता बरतने कहा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
