वीरेंद्र गहवई प्रेस क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित, विनीत उपाध्यक्ष, ईरशाद सचिव, ओझा सह सचिव, जितेंद्र कोषाध्यक्ष निर्वाचित

बिलासपुर। प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में वीरेंद्र गहवई अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उपाध्यक्ष पद के लिए विनीत चौहान को विजयश्री मिली है। जबकि सचिव के लिए ईरशाद अली, सह सचिव के लिए भूपेश ओझा, कोषाध्यक्ष के लिए जितेंद्र ठाकुर और कार्यकारिणी के लिए रितु साहू निर्वाचित हुई है। कुल 6 पदों के लिए हुए चुनाव में 4 पद पर विकास पैनल ने कब्जा किया तो आशीर्वाद पैनल को 2 पदों पर ही सफलता मिल पाई।

शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ। दिनभर पत्रकारों की हम गहमी बनी रही। 6 पदों के हुए चुनाव लिए 450 सदस्य में से 418 पत्रकारों ने वोट डाले। मतों की गणना में वीरेंद्र गहवई अध्यक्ष और इरशाद अली सचिव चुने गए। सुबह 10:00 बजे ईदगाह रोड स्थित डी पी चौबे स्मृति प्रेस ट्रस्ट भवन में चुनावी आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी कमेटी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की। साथ ही आय व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात यहां मतदान की प्रक्रिया आरंभ हुई।

इस बार मैदान में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जहां चार- चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था तो वहीं कोषाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के तीन-तीन प्रत्याशी मुकाबले में थे। आशीर्वाद पैनल, विश्वास पैनल और विकास पैनल के अलावा कुछ स्वतंत्र प्रत्याशी भी इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी इस तरह है
अध्यक्ष = वीरेंद्र गहवई
उपाध्यक्ष = विनित चौहान
सचिव = इरशाद अली
सह सचिव = भूपेश ओझा
कोषाध्यक्ष = जितेंद्र ठाकुर
कार्यकारिणी सदस्य =रितु साहू

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *