बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार करने वालों पर कार्यवाही करने के संबंध में निर्देश जारी किये हैं। इसी तारतम्य में सरकंडा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार/कबाड़ व्यवसाय करने वाले लोगों के संबंध में लगातार पतासाजी किया जा रहा है। इसी दौरान मुखबीर सूचना मिली कि संतोष रजक नामक कबाड़ ब्यवसायी जो चांटीडीह में कबाड़ दुकान करता है आज अपने दुकान खोल कर वाहन में लोहा टीना का कबाड़ भर कर बाहर भेजने के फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी गुप्ता द्वारा टीम बनाकर चांटीडीह स्थित कबाड़ी दुकान पर रेड किया गया जहां आरोपी द्वारा मारूती कैरी वाहन क्रमांक सी.जी. 10 ए.डब्ल्यू. 8508 में लोहे की छड़, सेंटींग प्लेट , लोहा टीना कबाड़ सामान भरा मिला, जिसे आरोपी परिवहन करने के फिराक में था। आरोपी द्वारा कबाड़ के संबंध में कोई कागजात नही दिखा पाया। वाहन में 18 क्वींटल कबाड़, कीमती करीब 60 हजार रूपये का कबाड़ सामान भरा होना पाया गया। जिसे चोरी का कबाड़ होने के संदेह पर धारा 41(14) जा.फौ./379 भादवि के तहत जप्त किया गया है और आरोपी संतोष रजक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
