बिलासपुर। यूनिसेफ और एमसीसीआर के संयुक्त तत्वावधान में बिलासपुर के 70 वार्डो में 3 महीने से ‘रोको अउ टोको’ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र व समाज सेवी कार्य कर रहे हैं।
अभियान के तहत शहर की झुग्गी झोपड़ियों, चौक-चौराहों व वार्डों में जाकर वैक्सीन लगवाने, मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने के लिये लोगों से आग्रह किया जा रहा है। जो लोग मास्क नहीं लगाये हुए और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते मिलते हैं उन्हें रोककर टोका जाता है।
इस अभियान में अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व समाजसेवी शामिल हो रहे हैं। वे लोगों को वैक्सीन लगाने के लिये जागृत कर रहे हैं। इस अभियान में आज बुधवार को बिलासपुर के महापौर श्री रामशरण यादव व बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी भी शामिल हुए। उन्होंने सभी लोगों को आगाह किया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और पात्रता तथा उपलब्धता के अनुसार कोविड वैक्सीन जरूर लगवायें। श्री यादव और श्री डांगी ने इस अभियान की सराहना की।
यूनिसेफ के इस अभियान को एमसीसीआर ( मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स, नई दिल्ली) के सहयोग से चलाया जा रहा है। आज इसमें जिला समन्वयक अभिषेक चौबे सहित स्वयंसेवक नेहा परिहार, हेमलता महिलांग, आकाश सोनी, मोइन खान, तरुण सोनी, करण साहू, अजय बंजारे, रोशनी साहू, पूजा वर्मा, आशिका घोरे, परदेसी धुरी, सरिता खैरवार, राहुल सिंह, मनीष, हर्ष शर्मा, दीक्षा चौबे, श्रेया तिवारी, कार्तिकी, दीक्षा तिवारी, तंजीम, रीना यादव, ज्योति, रानी, अमन सिंह, सुखडौल, आशिक मनु, नवीन, प्रीति रात्रे, रश्मि खान, ऐश्वर्या साहू, दिव्या कौशिक, सूरज साहू, आस्था शुक्ला आदि शामिल हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
