बिलासपुर। ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने 27 जुलाई को ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक हॉल में बिलासपुर जिले के सभी ब्रांच मैनेजर पांच ज़िलों के नोडल अधिकारी और केंद्रीय बैंक के सभी प्रभारियों की प्रथम समीक्षा बैठक ली। बैठक में अध्यक्ष प्रमोद नायक ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके बैंको की गतिविधियों की जानकारी ली। बैठक में जिला सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा भी उपस्थित थे। प्रमोद नायक ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत पांच ज़िले मुंगेली, कोरबा, चाम्पा-जांजगीर, गौरेला पेंड्रा मरवाही और बिलासपुर शामिल है। बिलासपुर जिले के सभी ब्रांच मैनेजर , पांच ज़िले के नोडल अधिकारी और हेड क्वार्टर के प्रभारियों से बैंको की जानकारी ली गई , कृषक और ग्राहकों को होने वाली समस्या और सुविधा पर चर्चा की गई। यह प्रारम्भिक बैठक है। इसी तरह अन्य जिलों के ब्रांच मैनेजर्स की शीघ्र बैठक आहूत की जाएगी और बैंक के कार्यशैली में कसावट के साथ सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाएगा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
