बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने मंगला चौक से माजदा गाड़ी सहित 18 टन कबाड़ जप्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में कबाड़ी के साथ गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना प्रभारी सनीप रात्रे एक टीम अवैध कबाड़ की धरपकड़ हेतु तैयार कर रेड करवाने पर मंगला चौक के पास सोनू नामक कबाड़ी के द्वारा स्वराज मजदा पर कबाड़ समान को लोड कर रहा था। सामान के संबंध में आरोपी आरिफ कुरैशी उर्फ सोनू पिता निजामुद्दीन कुरेशी उम्र 35 वर्ष पता कुदुदंड पानी टंकी के पास थाना सिविल लाइन को उक्त सामान के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। जिसने किसी प्रकार का खरीदी बिक्री के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। तब लोहे का कबाड़ समान जिसमें लोहे का राड, लोहे का एंगल एवं टिन का सामान कुल 18 टन को स्वराज मजदा गाड़ी सहित जप्त किया गया। आरोपी के साथ वाहन चालक राजू साहू पिता रामायण साहू उम्र 18 वर्ष पता ग्राम करकेना थाना हिररी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी गणों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 41(1-4) सीआरपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सनीप रात्रे, उप निरीक्षक मनोज पटेल, सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश परिहार, आरक्षक सरफराज खान, आरक्षक देवेंद्र दुबे, आरक्षक जलेश्वर राजपूत, पुन्नी खांडे का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
