बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस को मोटर सायकिल चोर को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपी से पुलिस ने चोरी की 5 मोटरसाइकल और 4 नग सायकल जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सिविल लाईन पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक ब्यक्ति चोरी की मोटरसाइकल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर निरीक्षक शनिप रात्रे ने प्र. आरक्षक आर मोहन सोनी, आरक्षक सरफराज खान, आर देवेन्द्र दुबे, विकास यादव जय साहू, संजू जांगडे, अविनाश पांडे के साथ मौके पर पहुंचे जहाँ एक व्यक्ति मोटर सायकल बेचने के लिये घूम रहा था। जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम भीम सिह ठाकुर उर्फ रिखी सिह पिता नारद सिह उम्र 35 वर्ष सा . भवानी नगर थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग. बताया। आरोपी के कब्जे से 01 नग मोटर सायकल मिला । आरोपी से सूक्ष्मता एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी के घर से 4 नग मोटर सायकल एवं 04 नग सायकल और मिला जिसे पुलिस कब्जे में लिया है। आरोपी के द्वारा चोरी के मोटर सायकल के नम्बर बदल कर एवं मिटा कर चलाता था। आरोपी के द्वारा शहर में घूम धूम कर अनेको स्थान से चोरी करना पाया गया । आरोपी के विरूध धारा 41 ( 1-4 ) जाफी 379 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज ढिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
