बिलासपुर। सरकंडा पुलिस को 9 माह पहले बिलासपुर के मोपका कूटीपारा तिरंगा चौक से चोरी गया पानी टैंकर बरामद कर इस वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी सहित दो खरीददारों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
इस बाबत सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंशुल जैन नामक व्यक्ति ने अपना पानी का टैंकर बिलासपुर के मोपका कुटी पारा तिरंगा चौक में खड़ा कर रखा था। उक्त टैंकर किसी ने चोरी कर लिया। बहुत खोजबीन के बाद भी जब टैंकर का पता नहीं चला तो अंशुल जैन ने सरकंडा थाने में 28 अक्टूबर 2020 को टैंकर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की। इसके 9 महीने बाद हाल ही में मुखबीर से यह सूचना मिली की चोरी गया उक्त टैंकर भाटापारा के किसी हीरा नामदेव वल्द रामजीलाल नामदेव द्वारा खरीदा गया है। मुखबिर से मिली इस सूचना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे को दी गई। और उनके मार्गदर्शन में एक टीम बनाई गई। जिसने तत्परता पूर्वक आरोपियों की पकड़ धकड़ के लिए एक के बाद एक प्रयास किए गए। इस टीम के द्वारा चोरी गया उक्त टैंकर खरीदने वाले हीरा नामदेव पिता राम जी नामदेव निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि और टेंकर उसके द्वारा लगड़ा निवासी फागू राम केवट पिता राधे लाल केवट से 28000 रूपय में खरीदा था। चोरी का यह टेंकर खरीदने के कुछ दिनों बाद ही उसने इसे मस्जिद पारा अकलतरा में रहने वाले मोहम्मद सरफराज को 52000 में बेच दिया। टेंकर चोरी करने और उसके बाद चोरी के टेंकर की खरीद-फरोख्त के पूरे सबूत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस के द्वारा टेंकर चोरी के मुख्य आरोपी फागूराम पिता राधेलाल केवट और चोरी का टेंकर खरीदने वाले हीरा नामदेव तथा मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में लगभग ₹140000 कीमत का टैंकर और ₹40000 नगद बरामद किए गए। बरामद किए गए इन ₹40000 में से ₹10000 मुख्य आरोपी फागूराम पिता राधेलाल केवट से और ₹30000 मस्जिद पारा अकलतरा के रहने वाले मोहम्मद सरफराज से जप्त किए। सरकंडा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
