बिलासपुर। कोनी स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाएगा। जिसका भूमि पूजन आज दिनांक ३० जुलाई २०२१ दिन शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन द्वारा किया गया। अतिरिक्त कक्ष निर्माण की लागत ४.५० लाख रुपए आएगी। वार्ड नंबर ६७ के पार्षद मनीष गढ़ेवाल ने बताया कि अतिरिक्त कक्ष की मांग बड़े लंबे समय से थी, आज पूरा हो गया। वहीं भूमिपूजन के बाद महापौर रामशरण यादव ने स्कूल परिसर में ही जिम का उद्घाटन किया। पार्षद ने बताया कि वार्ड के युवाओं की मांग थी कि वार्ड में एक जिम खोला जाए, वह मांग भी आज पूरी हो गई। वहीं स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, स्कूल के प्राचार्य अर्चना शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।

कुदुदण्ड में नाली जाम की मिली थी शिकायत
कुदुदण्ड में नाली जाम की शिकायत मिलने पर महापौर रामशरण यादव ने मौके पर पहुंचे। मौके पर एक्सीवेटर बुलवाकर नाले से मलबा व कचरा को बाहर निकलवाया। निगम स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिया गया कि जहां भी भवन व अन्य निर्माण कार्य चल रहे हो वहां मकान मालिकों चेतावनी देने के लिए कहा है कि मलबा व कचरा को नाली में न डाले, जिससे नाली जाम हो जा रहा है, नाली का गंदा पानी सडक़ में बहने लग रहा है। वहीं इसके बाद सरकंडा नूतन चौक पहुंचे जहां क्षेत्र ३ स्थानों के नाली कचरे की वजह से बंद हो गया था, जिसको सफाईकर्मियों को बुलवाकर नालियों की तत्काल सफाई करवाया गया। ठेके में कार्य कर कर रहे कर्मचारियों की हाजरी रजिस्टर चेक किया गया। वहीं सेनेटरी इंस्पेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि समय पर सफाई कार्य शुरू होना चाहिए व कर्मचारियों के आने व जाने के समय को ध्यान देने के निर्देश दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
