बिलासपुर- पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने 16 दागी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। जिसमे एक उप निरीक्षक, दो सहायक उप निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और 11 आरक्षक शामिल है। कप्तान के इस करवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

दागी पुलिसकर्मियों को लेकर विधानसभा में सवाल उठने के बाद बिलासपुर एसपी ने ऐसे 16 पुलिसकर्मियों को थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है, जिनके खिलाफ या तो एफआईआर दर्ज हैं या फिर विभागीय जांच चल रही है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, रेंज आईजी ने पहले ही ऐसे पुलिस कर्मचारियों को थाने में पदस्थापना नहीं देने के निर्देश दिए थे। इस बीच विधानसभा में विधायक शैलेश पांडे ने भी एफआईआर के बाद भी थानों में जमे पुलिसकर्मियों को लेकर सवाल उठाया था। पांडे ने कहा था कि कई मामलों को लेकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई तो दूर उन्हें थानों में पोस्टिंग दे दी गई है। जिसके बाद अब एसपी दीपक झा ने कार्रवाई करते हुए ऐसे 16 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया हैं। जिसमें एक एसआई, दो एएसआई, एक हवलदार सहित 16 पुलिसकर्मी शामिल हैं। आदेश में एसआई सीएस नेताम को मस्तूरी थाने से, एएसआई शांतिलाल टोप्पो को पचपेड़ी थाने से, एएसआई दादूरैया सिंह को तोरवा थाने से, प्रधान आरक्षक अनिल साहू को बिल्हा थाने से व कृष्ण कुमार पांडेय, मार्तण्ड उपाध्याय समेंत दर्जनभर आरक्षकों को अलग-अलग थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
