बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने चोरी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने मोबाइल, स्पीकर, चार्जर, चश्मा, घड़ी समेत 2 लाख का माल जब्त किया है। आरोइयो के पास से पुलिस ने 21 नग मोबाइल, 16 नग चार्जर , 10 नए बैटरी , यूएसबी केबल ब्लूटूथ, हेडफोन, स्पीकर, कलाई, घड़ी, चश्मा जब्त किया है।

रतनपुर थाना अंतर्गत भरारी के मोबाइल दुकान में हफ्ते भर पहले हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने चार आरोपियों और खरीददारों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 लाख रुपये से अधिक का माल भी बरामद किया गया है। 24 जुलाई की रात को ग्राम भरारी के सुनील सूर्यवंशी के मोबाइल दुकान के शटर को काटकर और ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर नए पुराने मोबाइल के अलावा चार्जर, स्पीकर, यूएसबी हेडफोन, चश्मा, घड़ी, बेल्ट और कई सामान चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान भरारी के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो मोटरसाइकिल में 4 लोग आते जाते हुए संदिग्ध रूप से नजर आए थे। जिनकी तलाश की गई और फिर मामले में संदिग्ध अजीत कुमार हाथ लगा, जिससे पूछताछ में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में पता चला कि अजित सूर्यवंशी के साथ मिलकर ईश्वर सूर्यवंशी, निश्चल सूर्यवंशी और शक्ति सूर्यवंशी ने लोहे के कटर से शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन लोगों ने चोरी का सामान अपने दोस्तों अमर सूर्यवंशी , मनोज सांडे और राजकुमार सूर्यवंशी को बेच दिया था। चोरों और खरीदारों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अधिकांश माल बरामद कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त किया है। इस मामले में मोपका सरकंडा निवासी ईश्वर सूर्यवंशी, घुटकू निवासी निश्चल सूर्यवंशी , मोपका निवासी अजीत सूर्यवंशी, शक्ति सूर्यवंशी, अमर सूर्यवंशी, मनोज कुमार सांडे और रामू सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 21 नग मोबाइल, 16 नग चार्जर , 10 नए बैटरी , यूएसबी केबल ब्लूटूथ , हेडफोन स्पीकर कलाई घड़ी चश्मा बेल्ट पर्स रिपेयरिंग सोल्डर मशीन एयर फोन हेडफोन चार्जर , सीसी पाग कटर गीजीले तयार पाई है ।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
