बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 35 किलावार्ड मे 15 लाख 45 हजार रुपए की लागत से सडक निर्माण का भूमि पूजन महापौर रामशरण यादव ने शनिवार को किया। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि महिनों से इस सड़क को बनवाने के लिए नागरिकों की मांग थी जिसको ध्यान में रखते हुए भूमिपूजन किया गया। सड़क बन जाने से वार्डवासियों को आवगमन के लिए एक अच्छा सड़क मिल जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला। एमआईसी सदस्य अजय यादव , सीताराम जायसवाल , वार्ड पार्षद प्रियंका उत्तम यादव , एल्डरमैन अखिलेश गुप्ता , ब्लाक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला , शिवप्रताप साव , राम दुलारे रजक, आदेश पाण्डेय , सालिक राम गुप्ता , उत्तम यदाव, जोन क्रमांक ०5 के जोन कमीशनर प्रवीण शर्मा, दिनेश शर्मा ,सहायक अभियंता भूषण पैकरा एवं वार्डवासी उपस्थित रहें।
00 स्कूल में अतिरिक्त कक्ष और जीम का किया उद्घाटन
कोनी स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाएगा। जिसका भूमि पूजन महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने किया। अतिरिक्त कक्ष निर्माण की लागत 4.50 लाख रुपए आएगी। वार्ड पार्षद मनीष गढ़ेवाल ने बताया कि अतिरिक्त कक्ष की मांग लंबे समय से थी, आज पूरा हो गया। वहीं भूमिपूजन के बाद महापौर रामशरण यादव ने स्कूल परिसर में ही जिम का उद्घाटन किया। युवाओं की मांग थी कि वार्ड में एक जिम खोला जाए, वह मांग भी आज पूरी हो गई। वहीं स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, स्कूल के प्राचार्य अर्चना शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।
00 मकान मालिकों को चेतावनी मलबा कचरा नाली में न डाले
कुदुदण्ड में नाली जाम की शिकायत मिलने पर महापौर रामशरण यादव ने मौके पर पहुंचे। मौके पर एक्सीवेटर बुलवाकर नाले से मलबा व कचरा को बाहर निकलवाया। निगम स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिया गया कि जहां भी भवन व अन्य निर्माण कार्य चल रहे हो वहां मकान मालिकों चेतावनी देने के लिए कहा है कि मलबा व कचरा को नाली में न डाले, जिससे नाली जाम हो जा रहा है, नाली का गंदा पानी सडक़ में बहने लग रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
