यातायात नियमों का उल्लंन करने पर 8 सौ लोगों के खिलाफ की गई, कार्यवाही, वसूला गया 5 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम क्षेत्र के बाहर एवं यातायात के सभी निरीक्षकों को नगर निगम क्षेत्र के अंदर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। साथ ही तेज गति से वाहन चलाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालक, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल ने तेज गति से वाहन चलाने वाले लगभग 200 वाहनो के खिलाफ कार्यवाही की इसी तरह बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 600 कार्यवाही की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित कुमार बघेल ने बताया कि यातायात के पांचो थाना क्षेत्र क्रमशः यातायात लिंक रोड, कोतवाली, सरकंडा, मंगला एवं तिफरा द्वारा बिलासपुर के प्रमुख चौक चौराहों एवं मार्गो नेहरू चौक, मंगला चौक, महामाया चौक, मंदिर चौक, सत्यम चौक, पुराना बस स्टैंड, शनिचरी पड़ाव, हाईवे पर नशे की हालत में एवं तेज गति वाहन चलाने वाले ट्रक आदि, भारी वाहन चालकों की जांच “बॉडी वाम” कैमरे से विशेष चेकिंग कार्यवाही की गई।

जिससे नशे की हालत में वाहन चलाना (ब्रीथ एनालाइजर से जांच), तेज गति वाहन ( स्पीड मीटर से जांच) बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना, रेड सिग्नल जंपिंग, रॉन्ग साइड वाहन चलाते, तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना, बिना लाइसेंस के वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट के कार आदि वाहन चलाना, दुपहिया में तीन सवारी, शहर के व्यस्ततम मार्गों के आसपास नोपार्किंग जोन में खड़ी किए जाने वालो वाहनों पर कार्यवाही की गई।
माह के दौरान यातायात के क्रेन पेट्रोलिंग वाहन क्र- 01,02,03 द्वारा 98 वाहनों को नियम विरुद्ध पार्किंग करते पाए जाने पर एलाउंसमेंट किए जाने के साथ लिफ्टिंग की कार्यवाही की गई। जिसमें धारा 119, 117/ 177 अंतर्गत प्रकरण निराकृत किया गया व 45 दुपहिया वाहनों में ” विकल लॉक” की कार्यवाही भी की गई। माह जुलाई के दौरान की गई कार्यवाही में यातायात पुलिस बिलासपुर के निरीक्षक एस0 एक्का, अरविंद किशोर खलखो, राकेश चौबे ,बृजलाल भारद्वाज, आर0एन0 सक्सेना सहित यातायात के अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
माह जुलाई के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत महत्वपूर्ण धाराओं में निम्नानुसार कार्यवाही की गई है-
01- बिना हेलमेट पर 36
02- तीन सवारी पर-132
03- नशे हालत में वाहन चलना -17
04-बिना साइसेन्स-29
05-बिना सीटबेल्ट-618
06-तेज़ रफ़्तार पर-190
07-लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने-53
08- नोपार्किंग में खड़ी वाहन-296
09-बिना बीमा प्रपत्र-33
10-मलवाहक में सवारी बैठना-15
सहित माह के दौरान कुल- 2010 प्रकरण में यातायात पुलिस द्वारा 5 लाख 36 हजार 200 रुपये शुल्क काटा गया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *