बिलासपुर। सोमवार को मोपका खार में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक का शव दलदल में फंसा हुआ मिला। उसके चेहरे और शरीर पर घाव के कई निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार घटना सरकंडा थाना अंतर्गत मोपकाखार की है। मोपकखार में सोमवार सुबह निकल रहे लोगों की नजर दलदल में एक शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त मस्तुरी के किरारी निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ अलकु के रूप में हुई है। उसकी मां BSNL ऑफिस में कार्यरत हैं। युवक यहां राजकिशोर नगर में किराए के मकान में रहता था। देर रात युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मोपकाखार का इलाका शाम होते ही सुनसान हो जाता है। युवक को लेकर कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट होने की संभावना है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
