बिलासपुर। रेलवे के अधिकारी पिछले दो दिनों से नो मास्क अभियान चला रहे है। इस अभियान के तहत 76 लोगों के खिलाफ करवाई की गई और 38 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और कोविड संक्रमण की रोकथाम लिए रेलगाड़ी तथा स्टेशन परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहने जाने पर जुर्माना का प्रावधान भी किया गया है। इसी संदर्भ में वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में यात्रियों को मास्क पहनकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा नो मास्क जाँच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में दो दिवसीय नो मास्क जाँच अभियान 31 जुलाई व 1 अगस्त 2021 को अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई, टीटीई एवं आरपीएफ़ स्टाफ भी शामिल थे। इस दौरान बिना मास्क पहने 76 यात्रियों पर रेलवे नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही करते हुए 38 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।
रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों से आग्रह किया है, खुद की व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर तथा गाड़ियों में यात्रा के दौरान मास्क अवश्य पहनें । साथ ही जुर्माने व इससे होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचें तथा कोविड अनुरूप व्यवहारों का अनुपालन सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
