बिलासपुर। एक साल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को फिर स्कूलों में घंटी की आवाज सुनाई दी। मन में उत्साह और कंधे पर बैग टांग कर बच्चे सुबह से ही पहुंचने लगे। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी गाइडलाइन का भी खास ध्यान रखा गया। बच्चों से लेकर शिक्षक तक मास्क लगाए हुए थे। थर्मल स्कैनिग और सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया गया। महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरूद्दीन, एमआईसी सदस्य अजय यादव, पार्षद साई भास्कर, अब्दुल इब्राहिम ने तारबहार के स्वामी आत्मानंद, शेख गफ्फार इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चो को तिलक लगाकर प्रवेशोत्सव मनाया।
इस दौरान मेयर रामशरण यादव ने बताया शासन की ओर से 2 अगस्त से स्कूल खोलने की घोषणा की गई थी। इसके तहत सरकारी और निजी स्कूलों में 1० वीं-12 वीं की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। एक से 5 वीं तक के लिए पंचायत और पार्षदों की अनुमति से स्कूल खोले गए हैं। हालांकि 6 वीं, 7 वीं, 9 वीं और 11 वीं की कक्षाएं संचालित नहीं की जा रही हैं। स्कूल खोलने से पहले कक्षा को अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन किया गया है। बच्चों के सुरक्षा को भी ध्यान में रख कर शिक्षा विभाग स्कूलों का संचालन शुरू कर दिए है। बच्चों को माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान स्कूल की प्राचार्या उषा चंद्रा, प्रभारी डीओ दाशरथी, शाल विकास समिति के वेंकेटेश, वार्ड के पूर्व पार्षद काटर रेड्डू, शेख असलम, दिनेश कक्कड़, आनंद डोरस सहित शाला विकास समिती व स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहें।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
