बिलासपुर। मोपकाखार में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है। मृतक के भाई और भांजे ने ही मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों का कहना है कि मृतक शराब के नशे में गाली- गलौच कर रहा था।

सोमवार की सुबह मोपकाखार में झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति मृत अवस्था में पडा मिला था। उसके शरीर मे दर्जनों चोट के निशान थे। इससे स्पष्ट हो गया था कि युवक की हत्या की गई है। घटना के तत्काल बाद ही थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात शव का बारिकी से निरीक्षण / परीक्षण किया गया। जिसमें अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक के सिर में किसी हथियार से प्राणघातक हमला कर हत्या करना पाया गया। शव परीक्षण कर मृतक के पेंट में रखे उसका मोबाईल मिला जिसके माध्यम से उसके परिजन से बातचीत कर भाई प्रफुल्ल उर्फ बब्बू सिंह के द्वारा पहचान किया कि मृतक की पुष्पराज सिंह उर्फ अल्पू सिंह है जो राजकिशोर नगर बीएसएनएल टावर के पीछे रहता है।

मृतक के भाई के द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना सरकंडा में मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू हुई। पुलिस टीम को घटना स्थल के पास स्थित शराब भट्ठी में लगे सीसी टीवी फुटेज को चेक करने पर पता चला कि मृतक अपने भाई पुरूषोत्तम तथा भांजा अजय सिंह के साथ बाईक में बैठकर जा रहा है। जिसके आधार पर मृतक का भांजा अजय सिंह अटल आवास बहतराई को उसके निवास से पकडा गया। जिससे घटना के संबंध में पुछताछ करने पर प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन बारिकी से पुछताछ करने पर वह टूट गया और अपने मामा पुरूषोत्तम के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया पुछताछ कर पुलिस टीम तत्काल मृतक के मूल निवास ग्राम किरारी मस्तूरी पहुंची जहां मृतक का भाई पुरूषोत्तम सिंह मिला। जिससे घटना के संबंध में अलग से पुछताछ करने पर बताया कि भाई द्वारा शराब के नशे में गाली गलौच करने व मारपीट करने से परेशान होकर अपने मांजा के साथ मिलकर हथियार ( लकडी का बत्ता ) से हत्या करना स्वीकार किया। दोनो आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल और हथियार ( लकडी का बत्ता ) को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपियो के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियो को गिरफतार किया गया है।
ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता , उनि . धर्मेन्द्र वैष्णव , उनि . सागर पाठक , उनि . एम . डी . अनंत , सउनि हेमंत आदित्य , सउनि जितेश सिंह आरक्षक बलवीर सिंह , प्रमोद सिंह , विवेक राय , अविनाश कश्यप , सत्य कुमार पाटले . लगन खाण्डेकर विनेन्द्र कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
