बिलासपुर। कलेक्टर डाॅ. सारंाश मित्तर की अध्यक्षता में आज मंथन सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के लिए जल्द स्थान चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को सस्ती जेनेरिक दवाई उपलब्ध करायें।
कलेक्टर ने कहा कि राज्य के लोगों को सस्ते दामों पर उच्च गुणवत्ता की दवा उपलब्ध कराने सरकार ने मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना शुरू की है। योजना के तहत् जिलें में जेनेरिक दवा की दुकान खोली जाएगी। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दवा दुकान के लिए स्थान चयन करने कहा है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए हाट बाजार क्लिनिक योजना का सुचारू संचालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हाट बाजार क्लिनिक के वाहनों में उपलब्ध दवाईयों की सूची होनी चाहिए। कलेक्टर ने वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट निर्माण एवं विक्रय में तेजी लाने कहा। उन्होंने चारागाह विकास का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। स्वीकृत गौठानों में आजीविका संबंधित आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों को तत्काल कंटेटमेंट जोन बनाने कहा जहां कोरोना संक्रमण के प्रकरण पाए जा रहे है। उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित नामांतरण के प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए इनका निराकरण जल्द किया जाए। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसीलदारों को सप्ताह में एक दिन विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला अस्प्ताल एवं सिम्स में आॅक्सीजन पाईप लाइन का कार्य शीघ्र पूरा करने कहा। इसके अलावा उन्होंने लोेक सेवा गारंटी एवं टीएल के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरीश एस, अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, अपर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, एसडीएम देवेन्द्र पटेल, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
