राजकिशोर नगर। पवित्र मास सावन भोला भंडारी श्री शंकर की पुजा अर्चना,धरती की हरियाली,व महिलाओं की मिलन समारोह (सावन उत्सव ) के नाम से जाना जाता है ।स्वर्ण रेसिडेन्सी की महिलाएं श्रीमती अनिता प्रसाद के नेतृत्व में होटल डाउन टाउन के हाल में मनाई भव्य व मनभावन सावन उत्सव 1.8.21 को फ्रेन्डसिप डे भी था जिससे समारोह में और चार चांद लग गया। सभी महिलाएं हरी साडी,हरी चुडियां,हरी चुनरी,कुमकूम,मेंहदी लगाकर एकरुपता व उल्लास को प्रगट कर रहीं थी ।सबके चेहरे में खुशी स्पष्ट परिलक्षित हो रही थी। सर्वप्रथम सुहाग की निशानी सिंदुर लगाया गया। मधुमिता ने सुमधुर आवाज में गाना गाकर माहौल बनाया। गेम्स खेले गये हौजी के अलावा श्रृगार सामाग्री का नाम लिखो प्रतियोगिता सबके मन को भाया जिसमें प्रथम परमजीत कौर,द्वितिय नयनतारा शर्मा,व तृतीय नेहा तिवारी रही ,जिन्हें आकर्षक पुरस्कार दिया गया ।
सावन सुंदरी का चुनाव किया गया जिसमें श्रीमती सुधा मिश्रा को इस वर्ष की सावन सुंदरी घोषित किया गया। सावन उत्सव के दरमियान पुरे समय महिलाओं के बीच हंसी ठिठोली चलती रही ,रहरहकर ठहाके गुंजते रहे।
सावन उत्सव में उमा राजशेखरन,परमजीत कौर,नयनतारा शर्मा,अनिता प्रसाद,सुधा मिश्रा,जयश्री सरकार,सविता हलधर,अन्नपुर्णा,मधु ओझा,मधुमिता,मोना भौमिक,वंदना सिंह,नेहा तिवारी की उपस्थिति रही ।
करोना काल से व्यथित महिलाओं के लिए डेढ साल बाद खुशी का यह शुभ अवसर आया ,जिसका महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
