बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिलासपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से चोरी की 10 मो.सा. जप्त की है। पुलिस ने 3 चोर के अलावा एक खरीददार को भी गिरफ्तार किया है।


शहर में लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना हो रही है। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा ने सभी थाना /चौकी प्रभारियों को वाहन चोरों की पतासाजी करने के आदेश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे के नेतृत्व में सिविल लाईन पुलिस ने चोरी हो रहे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के साथ सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि दीपू कौशिक 1 नग मोटर सायकल रखा हुआ है जिसे बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहा है। इस सूचना संदेही को घेरा बंदी कर पकडा गया पूछताछ करने पर आरोपी दीपू कौशिक ने शहर के विभिन्न स्थानों से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उसके अन्य साथी सोमेश कश्यप, दीपू कौशिक, सूरज माधूर से भी पूछताछ किया गया। जिन्होने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। अरोपियों से पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 10 मोटरसाइकल जब्त किए है इसकी कीमत बाजार में 5 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे, उप निरी मनोज पटेल ,प्र.आर. 335 सूरज तिवारी, आर. सरफराज खान, विकास यादव, बलबीर सिंह, गोकुल जांगडे, अविनाश पाण्डेय, राजेश नारंग , देवेन्द्र दुबे, आशीष कुमार दूजराम पटेल, जलेश्वर राजपूत ,रजनी कांत ओग्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
00 जप्त मोटरसाइकल का विवरण
01 एच एफ डिलक्स – CG2816454
02 पैशन प्रो लाल – CG 10 AF 9322
03 हीरो स्पेलेंडर NXG- CG 10 EM9523
04 बजाज डिस्कव्हर- UP 72 AL4505
05 हीरो स्पेलेंडर- बिना नंबर प्लेट का
06 सी डी डिलक्स- बिना नंबर प्लेट का
07 हीरो सी बी जेड- बिना नंबर प्लेट का
08 होन्डा CD110 काला OMC HJC892BMG 0680230
09 HF डिलक्स- MBLHAR23569F30373 HA11EN9F13074
10 होण्डा स्टेनर- ME4JC4OBAA8001394 JC40E5007282
00 आरोपीयो का नाम – 1 दीपू कौशिक पिता ज्वाला प्रसाद कौशिक एम 21 साल साकिन चोरभट्ठीकला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
2 सोमेश कश्यप पिता संतोष कश्यप उम्र 24 साल साकिन नेवसा नवा तालाबपारा, धामा परामपुर जिला बिलासपुर
3 शिव डहरिया उर्फ पप्पू पिता शंभू उहरिया उम्र 24 साल साकिन कुम्हारपारा, जरहाभाठा धाना सिविल
लाईन जिला बिलासपुर
4 खरीदार- सूरज माथूर पिता गौतम माथूर उम्र 19 साल साकिन, फूलवारी जैतखाम, थाना
लालपुर जिला मुंगेली हाल मुकाम कुम्हारपारा जरहाभाठा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
