5 थानेदारों के हुए तबादले, अंगद के पाँव की तरह वर्षों से थानेदारी कर रहें रसूखदार उपनिरीक्षक सुरेंद्र चतुर्वेदी भी लाईन हाजिर

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने अपनी पदस्थापना के बाद पहली बार एक साथ 5 थानों के थानेदारो को बदला है, जिसमें सरकंडा, तोरवा, सकरी, चकरभाठा के थानों के साथ ही मस्तूरी थाने में थानेदारी कर रहें सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र चतुर्वेदी भी शामिल हैं। तबादला आदेश के अनुसार 14 माह से तोरवा थाने में पदस्थ थानेदार परिवेश तिवारी को सरकंडा का थानेदार बनाया गया हैं, इसके साथ ही तारबहार में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रसाद सिन्हा को सकरी थाना प्रभारी बनाया गया हैं। यहां पदस्थ सागर पाठक को साइबर सेल भेजा गया हैं। चकरभाठा में पदस्थ सुखनंदन पटेल को तोरवा की जिम्मेदारी दी गई हैं। पचपेढ़ी थाना में पोस्टिंग के दौरान क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर निरीक्षक सुनील तिर्की को डीजीपी द्वारा लाईन अटैच कर दिया गया था। तब से तिर्की लाईन में ही थे, उन्हें चकरभाठा थाने का प्रभार सौपा गया हैं। बताते चलें कि सुनील तिर्की आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पा कर निरीक्षक बनें हैं, व उन्ही के बेच के व उन्ही की तरह ओटी पा कर प्रमोट होने वाले निरीक्षक प्रकाश कांत को मस्तूरी थाने का प्रभारी बनाया गया हैं, इससे पहले प्रकाश कांत दो बार कोटा थाने की थानेदारी कर चुके हैं। पहले प्रशिक्षु आईपीएस को थानेदार की ट्रेनिंग देने के लिए उन्हें हटाया गया था, फिर वो दुबारा वहां पदस्थ हुए थे पर ढाई माह पहले सनिप रात्रे को कोटा थाने में जब पदस्थ किया गया तब उन्हें दुबारा लाइन भेज दिया गया।जहा से वो डीएसबी समेत विधान सभा सेल का काम भी देख रहे थें। सरकंडा थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ रहें जेपी गुप्ता के खिलाफ एक 5 साल पुराने मर्ग में एफआईआर कायम करने में देरी के चलते विभागीय जांच चल रही हैं जिसके कारण उन्हें व उसी मामले में सरकंडा में पदस्थ रहें उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव को लाईन भेजा गया हैं।

तबादला आदेश में सबसे आश्चर्य जनक मस्तूरी में थानेदारी कर रहें उपनिरीक्षक सुरेंद्र चतुर्वेदी का लाईन जाना रहा। लंबे समय से चतुर्वेदी उपनिरीक्षक होते हुए भी जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में थानेदारी कर रहें हैं, जबकि जिले में कई ऐसे थानेदार भी हैं जो लाईन में या ट्रैफिक में उसी दौरान पदस्थ रहें, श्री चतुर्वेदी सभी को सुपरसीड कर के जिले के महत्वपूर्ण थाना पाने में कामयाब रहे, जिनमे हिर्री, मस्तूरी, सीपत, कोनी शामिल हैं। चाहें जिले में कोई भी पुलिस अधीक्षक रहें, उनकी कुर्सी हिला पाना किसी के बस की बात नही रही और वह अंगद के पांव की तरह लगातार थानेदारी करते रहें पर अब नए पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने रसूखदार थाना प्रभारी सुरेंद्र चतुर्वेदी को लाईन का रास्ता दिखा दिया हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *