बिलासपुर। जमीन को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मौका पाकर एक नए दूसरे को हंसिया से काटकर दो टुकड़े कर दिए। यही नही शरीर के दोनों टुकड़े को अलग-अलग बोर में भरकर फेंक भी दिया। लेकिन आरोपी पुलिस से बच नही स्का और चंद घण्टे में ही पकड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को पंडरापथरा निवासी सनमान सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि बरभाठा रोड सागौन प्लांट में रोड किनारे बोरे में एक लाश है। बोरी के अन्दर से कमर से पैर वाला भाग बाहर दिखाई दे रह है और लाश से बदबू भी आ रही है। खबर मिलते ही बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान पाया कि अज्ञात व्यक्ति की किसी ने हत्या करने के बाद बोरी में भरकर छिपाने का प्रयास किया है। पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो सबके होश उड़ गए। बोरी से निकाली गयी लाश का कमर से उपर का हिस्सा गायब था।
पुलिस के अनुसार लाश किसी धोती पहनने वाले का था। आसपास के लोगों से लाश की शिनाख्त करायी गयी। इस दौरान जानकारी मिली कि लाश प्रार्थी सनमान सिंह के पिता कुंवर सिंह का है। कुंवर सिंह के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर 2 अगस्त को गुमइंसान की रिपोर्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था।इसी दौरान संदेह के आधार पर बरभाठा निवासी धुरसिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान धुरसिंह ने अपराध कबूल किया। पुलिस को धुरसिंह ने बताया कि कुंवर सिंह से उसका जमीन का पुराना विवाद है। मौका पाकर उसका हसिया से वारकर हत्या कर दिया। आरोपी ने बताया कि कुंवर सिंह के कमर से ऊपर वाले भाग को झाड़ी में छिपाकर रखा है। पुलिस ने धुरसिंह की निशानदेही पर कमर के ऊपर वाले हिस्से को बरामद किया साथ ही हसिया को भी जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी को आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत गिरफ्तार किा गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
