बिलासपुर। हरेली तिहार मनाने के लिए मुर्गा लेने रात में युवक पोल्ट्री फार्म पहुंचा। रात में मुर्गा देने से मना किया तो पोल्ट्री फार्म संचालक और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना में बेटे की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जराहागांव थाना अंतर्गत ग्राम लोहरा कापा मे कोनी बिलासपुर निवासी दीपक कश्यप पोल्ट्री फार्म चलता है। जिसे ठरकपुर सीपत निवासी पंकज पटेल पिता राम प्रसाद पटेल उम्र 21 वर्ष राम प्रसाद पटेल पिता प्रीतम पटेल 48 वर्ष के द्वारा फार्म हाउस को किराए में लेकर संचालित किया जा रहा है। दोनों 7 अगस्त की रात में सोए हुए थे की रात लगभग 9:00 बजे गांव के दो युवक छोटू और बिकऊ हरेली पर्व मनाने के लिए मुर्गी लेने पहुंचे। राम प्रसाद ने दोनों से कहा कि कल सुबह आकर मुर्गा ले जाना अभी नहीं बन पाएगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच गाली गलौज और विवाद करने लगे। जिस पर रामप्रसाद हाथ पकड़कर दोनों युवकों को बाहर करने लगा। इसी दौरान पास पड़े डंडे से दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। पिता को मार खाता देख पंकज पटेल जब बीच बचाव करने आया तब उसके साथ भी मारपीट की और सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना पर डीएसपी साधना सिंह, थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा एवं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
