बिलासपुर। तेज रफ्तार ट्रेलर ने भोजपुरी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से चार ट्रकों में आग लग गई तो ट्रेलर के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में 3 ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया तो चौथी ट्रक का इंजन वाला हिस्सा जल गया।

जानकारी के अनुसार, भोजपुरी टोल प्लाजा पर शनिवार की रात करीब दर्जनों ट्रक सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान ट्रेलर (सीजी 10 एजी 7157) के चालक ने तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए सकड़ किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते तीसरे और चौथे ट्रक में भी आग लग गई।थोड़ी ही देर में आग ने पास खड़े चार अन्य ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। हवा तेज चलने के कारण चारों गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। आनन-फानन में सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब-तक तीन गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी और चौथी गाड़ी का इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। चार में से तीन गाड़ियां पूरी तरह से खाली थी और केवल एक मे मेडिकल से संबंधित सामग्री, दवाइयां और कॉस्मेटिक्स के समान भरे हुए थे।

00 जिंदा जलकर मर गया ड्राइवर
इस हादसे में जोरदार टक्कर के बाद ट्रेलर के चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया। जबतक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया तबतक वह भी गाड़ी के साथ पूरी तरह से जल चुका था। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली ट्रेलर पूरी तरह से खाली थी जबकि दूसरी गाड़ी में मेडिकल और कॉस्मेटिक्स के समान भरे हुए थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
