बिलासपुर। जिले के पुलिस अधिकारियों को विशेषज्ञों ने फिंगरप्रिंट के संबंध में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने अधिकारियों को बताया कि विवेचना के दौरान वैज्ञानिक तौर-तरीकों का उपयोग करने की नसीहत दी।

दीपक कुमार झा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर की उपस्थिति में आज बिलासागुड़ी में श्रीमती विद्या जोहर निरीक्षक फिंगरप्रिंट स्पेशलिस्ट के द्वारा जिले के थानों में पदस्थ एमओबी आरक्षको व विभिन्न न्यायालयों में कार्यरत कोर्ट मुहर्रिर आरक्षक, पीसीडी तथा एपीसीडी को आरोपियों को पकड़ने का साइंटिफिक तरीका फिंगरप्रिंट साइंस के अंतर्गत फिंगरप्रिंट ट्रैकिंग में सर्च स्लीप का तरीका व रिकॉर्ड रखे जाने तथा फिंगरप्रिंट डेवलपिंग, चांस प्रिंट का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पूर्व केस स्टडी की जानकारी भी दी गई और प्लेन पेपर में फिंगर प्रिंट लेने का तरीका तथा अन्य स्थानों से फिंगरप्रिंट लेने का तरीका समझा कर प्रैक्टिकल भी कराया गया।
रोहित कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल व विवेचना के दौरान साइंटिफिक तौर-तरीको के उपयोग का महत्व बताया गया। साथ ही फिंगरप्रिंट के संबंध में दिए गए प्रशिक्षण का संपत्ति संबंधी अपराधों में उपयोग किए जाने पर काफी हद तक आरोपियों तक पहुंचने में सहायता मिलने की बात करते हुए इसका इसका उपयोग फील्ड में करने के लिए कर्मचारियों को समझाइश दिया गया। यह प्रशिक्षण लगातार जारी रखकर सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जावेगा। लगभग 50 से अधिक कर्मचारी इस प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किए ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
