बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी चोरी करने वाले दो चोरों को रतनपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने चोरी की बकरी खरीदने वाले खरीददार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की एक बकरी और दो बकरा जबतबकीय है।

रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैरा निवासी जवाहर श्रीवास ने थाना में आकर शिकायत किया था कि उसके घर के अंदर कोठार से दो नग बकरा और एक बकरी की चोरी हो गई है। इस शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने अपनी सक्रियता से 24 घंटे के भीतर ही सुनील ध्रुव पिता राम गुलाब ध्रुव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम रानिबचाली रतनपुर, राजेश यादव पिता राम नारायण यादव उम्र 26 वर्ष निवासी झिंगटपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। इसके अलावा दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हमने बकरी चोरी कर कुलदीप श्रीवास को बेच दी है। आरोपियों की निशानदेही पर रतनपुर पुलिस ने खरीददार के पास चोरी की एक बकरी और दो बकरा बरामद किया। इसके बाद सभी को थाना लेकर आगे की कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
