बिलासपुर-प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के घटक यानी लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के तहत नगर निगम बिलासपुर केंद्र शासन के विशेष कार्यक्रम 100 डेज़ चैलेंज के अंतर्गत 30 सितंबर तक 437 मकानों का निर्माण पूरा कर लेगा और 1518 आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इन आवासों के निर्माण की प्रगति देखने कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने आज टीम के साथ निरीक्षण किए। इस दौरान हितग्राहियों से मिलकर चर्चा भी की गई साथ ही जिन हितग्राहियों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है उन्हें ज़ल्द निर्माण के लिए प्रेरित भी किया गया।

केंद्र शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के घटक बीएलसी के तहत सभी शहरों को 100 डेज़ का चैलेंज दिया गया जिसमें निर्माणाधीन मकानों को पूर्ण करना है तथा शेष का कार्य प्रारंभ। केंद्र शासन के इस विशेष कार्यक्रम के तहत बिलासपुर नगर निगम ने 437 मकानों को पूर्ण करने तथा 1518 मकानों के निर्माण कार्य को प्रांरभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य को पाने कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रणनीति के तहत युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है। बिलासपुर नगर निगम को 21 जून से 30 सितंबर तक का लक्ष्य मिला है। इसी तारतम्य में आज निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण किया,इस दौरान हितग्राहियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर चर्चा की गई। निर्माण कंसल्टेंट कंपनी तथा निगम के अधिकारियों को भी कमिश्नर ने निर्देश देते हुए कहा की जो निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराएं तथा ऐसे हितग्राही जिनका आवेदन स्वीकृत हो गया है उन्हें शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने घर-घर जाकर मिलें और प्रेरित करें,इसके लिए सतत निगरानी करें। इसके अलावा योजना के तहत पांच चरणों में की जाने वाली जियोटैगिंग का कार्य भी चरणबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए।आज कमिश्नर श्री त्रिपाठी द्वारा हितग्राहियों को निर्माण शीघ्र शुरू कराने के लिए प्रेरित भी किया गया।
सुबह से निकलती है टीम,जोन को भी निर्देश
निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी के निर्देश पर पीएम आवास की टीम और सीएलटीसी के इंजीनियर रोज़ाना सुबह 7.30 बजे फील्ड पर निकल जाते हैं। इस दौरान हितग्राहियों से मिलकर निर्माण जल्द पूरा कराने या निर्माण शुरू कराने के लिए प्रेरित करने के साथ ही तकनीकी मार्गदर्शन भी दें रहें हैं। इसके अलावा शहर के सभी आठों जोन को इस कार्य में टीम का सहयोग करने के निर्देश दिए गए ताकि समय सीमा के भीतर लक्ष्य को पाया जा सकें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
