बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार हरेली के अवसर पर आज नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा मोपका,सिरगिट्टी और सकरी में संचालित शहरी गोठानों में हरेली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरा अनुसार कृषि यंत्रों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा योगाभ्यास किया गया,परंपरा अनुसार नारियल फेंकने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों द्वारा गेड़ी का भी आनंद उठाया गया।
छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार माने जाने वाले हरेली के अवसर पर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज शहरी गोठान में धूमधाम से हरेली उत्सव मनाते हुए गोठान के मवेशियों को पशु विभाग के चिकित्सकों द्वारा टीका लगाया गया। इसके अलावा कृषि यंत्रों की पूजा करते हुए पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण एवं जनसमूह को मवेशियों को अपने घर में रखकर चारा पानी की व्यवस्था तथा खुले में बाहर ना छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गोबर से बने वर्मी कंपोस्ट तथा सुपर कंपोस्ट के फायदे भी बताए गए। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया,आज हरेली उत्सव में जनप्रतिनिधीगण,जोन और गोठान के अधिकारी- कर्मचारी समेत आमजन उपस्थित रहें।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
