बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने सोने चांदी के आभूषण को चमकाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के सरगना को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने बिहार के भागलपुर से अरोपी बंटी साह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नगद 5300 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त की है। अरोपी ने शहर के कोनी, सिटी कोतवाली, सरकण्डा, सिविल लाइन और तोरवा थाना क्षेत्र में बीते 2 सालों में कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है। अन्य आरोपीगण के फरार होने से आरोपी बंटी साह को न्यायालय भागपुर से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर बिलासपुर लाया गया है। तीन आरोपी अभी फरार है जिनका नाम अमर साह, रंजीत साह और अनिल साह है जिनके खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज है। संपूर्ण कार्यवाही मे अ.पु.अ शहर उमेश कश्यप, न.पु.अ. सिटी कोतवाली निमेश बरैया निरीक्षक कलीम खान थाना प्रभारी सिविल लाईन सनीप रात्रे, उप निरीक्षक सागर पाठक, उप निरी. संजय बरेठ, उप निरी . हृदय शंकर पटेल प्र.आर. विनोद यादव, आर . दीपक उपाध्याय आर . धर्मेंद्र साहू , आर . विवेक राय, आर . रंजित खाण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
