बिलासपुर। कोपरा जलाशय में बुधवार को एक युवक की लाश मिली थी। देर शाम तक उसकी पहचान गौरव देशमुख के रूप में हुई थी। हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दिया था। रात में ही पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू के ढिया था।


बुधवार को कोपरा जलाशय के पास मिली लाश की पहचान हो गई है। सकरी क्षेत्र में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था। ग्रामीणों ने सुबह कोपरा जलाशय के पास उसकी अधजली लाश देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी थी । पुलिस के प्रयास से मृतक की पहचान उसलापुर निवासी गौरव देशमुख 23 वर्ष के रूप में हुई। इतना ही नहीं पुलिस ने हत्या के संदेह में 4 लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में एक और संदिग्ध की पुलिस को तलाश है। पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार की रात को उसलापुर ओवर ब्रिज के पास गौरव का झगड़ा कुछ लोगों से हुआ था और उन्होंने गौरव की पिटाई कर दिया था। परिजनों ने बताया कि गौरव देशमुख अक्सर घर से गायब रहता था इसलिए परिजनों ने भी उसके इस बार गायब हो जाने पर खास परेशानी जाहिर नहीं की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार रात को उसे उसलापुर ओवर ब्रिज के पास एक होटल के करीब देखा गया था, जहां कुछ लोगों से उसका विवाद हो रहा था। विवाद के समय गौरव के दो पड़ोसी उसी होटल में खाना खाने गए थे, इसलिए उन्होंने इस घटना को देख लिया था। जिन्होंने इस बात की जानकारी सकरी पुलिस को दी है। जब पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो सभी अपने ठिकाने से गायब मिले, इसलिए पुलिस का शक और बढ़ गया। जिसके बाद इनमें से 4 को तो पुलिस ने ढूंढ लिया और एक की तलाश जारी है। इधर सोशल मीडिया पर युवक की हत्या अधजली लाश की तस्वीर देखने के बाद गौरव के परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे जिन्होंने उसकी पहचान उसलापुर बालाजी आवासीय परिसर में अपनी मां और बहन के साथ रहने वाले गौरव देशमुख के रूप में की। पता चला कि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक के आंख, सर, कोहनी, नाक में धारदार हथियार से चोट पहुंचाया गया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
