मरवाही। जीपीएम जिले की गौरेला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फड़ संचालक बालदाऊ साहू सहित 9 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 26 हजार 400 रुपये बरामद किए है।


गौरेला पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि गौरेला के कोटखर्रा लालपुर क्षेत्र में जुए का फड़ लगाकर, रूपए – पैसे का दांव लगाकर बड़ी मात्रा में जुआ खिलाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल एक टीम कोटखर्रा लालपुर भेजी और संभावित जगह पर दबिश देकर घेराबंदी करके रेड कार्यवाही की। जहाँ पर जुए का फड़ संचालक और 8 जुआरियो सहित कुल 09 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो से 26400/- रुपये नगद सहित 52 पत्ती ताश और आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल करने और पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर की गई जुआ एक्ट की कार्यवाही और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई फिलहाल पुलिस अब मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
00 पकड़े गए आरोपी
(1).बलदाउ साहू पिता जग्गू लाल साहू उम्र 39 साल सा0 बचरवार थाना पेंड्रा
(2). चैन सिंह पाव पिता स्व0 बैसाखू पाव उम्र 43 साल सा0 सगरापारा टीकरकला थाना गौरेला
(3). अमर मरावी पिता फूलचंद मरावी उम्र 26 साल सा0 हर्री थाना गौरेला
(4). अजय कुमार पिता मैकू काशीपुरी उम्र 24 साल सा0 कोटखर्रा थाना गौरेला
(5). तीरथ सिंह धुर्वे पिता स्व0 गणेश सिंह उम्र 28 साल सा0 कोटखर्रा थाना गौरेला
(6). पंकज नामदेव पिता रामगोपाल नामदेव उम्र 31 साल सा0 मंगली बाजार थाना गौरेला
(7). ईश्वर धुर्वे पिता मान सिंह गोंड उम्र 36 साल सा0 कोटखर्रा थाना गौरेला
(8). मिलन सिंह धुर्वे पिता लखन सिंह उम्र 36 साल सा0 कोटखर्रा थाना गौरेला
(9). रोहित शारदा पिता अश्वनी शारदा उम्र 27 साल सा0 संजय चौक गौरेला
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
