बिलासपुर। स्काई अस्पताल के डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल आखिरकार दिल्ली एयरपोर्ट में पाए गए। पूर्व में उन्ही के साथ काम करने वाले डॉक्टरों और टेक्नीशियनों ने उनका अपहरण किया था। लेकिन पुलिस की छापेमारी और दबाव से डरकर उसे दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर छोड़कर भाग गए।

दिनांक 19 सितंबर 21 के रात्रि 10:40 बजे सूचक राकेश गर्ग पिता स्वर्गीय सुमित्रानंदन गर्ग 53 वर्ष मैनेजर स्काई हॉस्पिटल सरकंडा ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्काई हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी सूर्या विहार रोड बिलासपुर का 19 सितंबर की शाम करीब 4-5 बजे अपने फोर्ड फिगो कार क्रमांक सीजी 10 AJ 1606 में बिना बताए कहीं चले गए हैं। रात्रि करीब 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रदीप अग्रवाल के वाहन कार में आकर उनके चेक बुक को अस्पताल के स्टाफ से मांग के ले गया है तथा प्रदीप अग्रवाल वापस नहीं आए है। उनका मोबाइल भी बंद हो गया है। सूचक की सूचना पर थाना सरकंडा में गुम इंसान क्रमांक 175/ 21 कायम कर जांच पर लिया गया। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना सरकंडा एवं साइबर सेल के अधिकारियों की अलग अलग टीम तैयार कर पता तलाश में लगाया गया। पता तलाश के दौरान टीम द्वारा अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का बारीकी से अवलोकन किया गया और अस्पताल के अधिकारी कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की गई। उनके व्यवसाय से संबंधित पूर्व लेनदेन संबंधी विवाद की जानकारी हासिल की गई जिसमें पूर्व में अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर शैलेंद्र मसीह, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ एवं टेक्नीशियन फिरोज खान के द्वारा प्रदीप अग्रवाल के साथ पैसे की लेनदेन की बात पर विवाद होने की जानकारी प्राप्त हुई। यह भी जानकारी मिली कि मोहम्मद आरिफ एवं फिरोज खान मूलतः मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल टीम संभावित स्थल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। लगातार छापामार कार्यवाही जारी रखते हुए गुम इंसान प्रदीप अग्रवाल एवं संदेही की तलाश जारी रखें तथा स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर पता तलाश किया गया। जिससे संदेहीओ ने घबराहट में आकर कल 20 सितंबर कि रात्रि में करीब 12:00 बजे प्रदीप अग्रवाल को दिल्ली एयरपोर्ट में छोड़कर भाग गए। प्रदीप अग्रवाल ने अपने घरवालों तथा बिलासपुर पुलिस से संपर्क स्थापित कर प्लेन से आज सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पुलिस एवं परिजनों प्रदीप अग्रवाल को साथ लेकर बिलासपुर आए। पूछताछ करने पर बताया कि 19 सितंबर की शाम को प्रदीप अग्रवाल हॉस्पिटल से अपने निजी कार्य से राजकिशोर नगर स्थित सैलून गए हुए थे। सैलून से वापस लौटते समय डॉक्टर शैलेंद्र मशीह ,डॉक्टर आरिफ एवं टेक्नीशियन फिरोज और उनके दो साथी रिजवान एवं आरिफ मिलकर उनको जबरन डरा धमका कर गाड़ी में बैठा कर मौपका बाईपास होते रतनपुर लेकर गए और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की। उनके स्टाफ को फोन करा कर चेक देने की बात कराएं तथा गाड़ी में बैठा कर मुरादाबाद लेकर गए और वहां पैसे की मांग करते रहे। इसी बीच पुलिस के सक्रिय हो जाने पर 16 नग चेक एवं इकरारनामा स्टांप तथा कोरा कागज में हस्ताक्षर करा कर रात में प्रदीप अग्रवाल को छोड़कर भाग गए। जिस पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना टीम द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश देकर पता तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
