बिलासपुर। कोनी पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास दोनों गाड़ियों के दस्तावेज नहीं थे।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चोरी के प्रकरणों में चोरी गए वाहन मोटरसाइकिल का पतासाजी आसपास के क्षेत्रों में मुखबिर लगाकर एवं ग्रामीणों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 20 सितंबर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो अपने पास एक मोटरसाइकिल रखा हुआ है और आईटीआई के गेट के पास संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुए जहां पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपी के द्वारा गोलमोल जवाब देने लगा तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया और बताया की एक और गाड़ी है जिसका भी कोई दस्तावेज़ नहीं होना आरोपी के द्वारा बताया गया। जिसके कारण आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी का नाम
प्रमोद तिवारी पिता प्रदीप तिवारी उम्र 27 वर्ष साकिन सिलदहा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर.
जप्त मशरूका
2 नग मोटरसाइकिल कीमती लगभग ₹80000
मुख्य भूमिका
रविंद्र कुमार यादव उप निरीक्षक स.उ.नि. दिवाकर सिंह आरक्षक -मोहम्मद अली, महादेव कुजूर,आशीष राठौर, सचिन नामदेव,विजेंद्र सिंह शैलेंद्र साहू,
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
