बिलासपुर- डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए नगर पालिक निगम ने अपने अभियान के तहत प्रयास तेज कर दिए है। अभियान के तहत निगम अमले द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने तथा डेंगू से बचने ज़रूरी कदम उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। इसके लिए पांप्लेट भी बांटे जा रहें हैं।


राजधानी रायपुर में डेंगू के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने निगम अमले को शहर भर में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा सभी जोन क्षेत्रों में भी टीम द्वारा मैदानी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें गड्ढे जिसमे पानी जमा रहता है उसे निकाल कर बर्न आयल डालकर गड्ढे को भरा जा रहा है। मच्छरों को पनपने से रोकने एंटी लार्वा और फाॅग का छिड़काव किया जा रहा है,इसके अलावा साफ़-सफाई तथा नाली जाम ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मितानिनों के साथ मिलकर डोर टू डोर सर्वे भी किया जा रहा है।

एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलने वाले इस संक्रामक बीमारी से बचने के लिए घर या घर के आस-पास किसी भी वस्तु जैसे,कूलर,फ्लाॅवर पाॅट,बर्तन या टंकी में पानी को बहुत दिनों तक जमा होने ना दें। पानी के जमा होने से उसमें डेंगू मच्छर के पनपने की संभावना अधिक रहती है। इसके अलावा साफ सफाई रखना और डेंगू के लक्षण महसूस करने पर तत्काल डाॅक्टर से संपर्क करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
