बिलासपुर। NTPC सीपत ने CSR मद से सीपत के कॉलेज में कैंटीन का निर्माण कराया है। मंगलवार को महाप्रबंधक ने इसका लोकार्पण किया।


एनटीपीसी सीपत ने सामाजिक दायित्व के तहत शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कैंटीन भवन का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण दिनांक 21 सितंबर को मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सीपत घनश्याम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी सीपत के महाप्रबंधक (ओ एण्ड एम) सुजय नायक, महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य राहुल सोनवानी, महाविद्यालय के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद गुप्ता व अन्य प्राध्यापकगण, एनटीपीसी के अधिकारी व कर्मचारीगण साथ ही महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी उपस्थित थे। कैंटीन की आवश्यकता एक लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसका महाविद्यालय के विद्यार्थी अब लाभ उठा सकेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि कैटीन विद्युत व्यवस्था सौर ऊर्जा से संचालित है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
