बिलासपुर। सफाई कार्य के लिए निगम में 37 नई ई रिक्शा 83 लाख 97 हजारू रूपये में खरीदी है। निगम के संजय तरण पुष्कर में इन्हें रखा गया है। ई-रिक्शा का बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए इसका प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस ई रिक्शा को महिला स्वच्छा मित्र चलाएंगी। जिससे महिलाओं को रोजगार मिल पाएगा।


महापौर रामशरण यादव, सभापति श्ोख नजीरूद्दीन और एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव पार्षद श्याम पटेल ने उसका उद्धाटन किया। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि इस ई रिक्शा की खासियत यह है कि यह एक बार बैटरी चार्ज करने के पश्चात लगभग 6० से 7० किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। बैटरी चार्ज करने के लिए अलग से चार्जर दिया गया है। प्रदाय करने वाली कंपनी ने एक साल तक इस रिक्शा का वारंटी दी है तथा बैटरी का भी वारंटी है। यह पूर्णता इको फ्रेंडली रिक्शा है जो पूर्णत: प्रदूषण रहित है। इस रिक्शे में सूखा कचरा एवं गीले कचरे के लिए पृथक-पृथक डिब्बा बनाया गया है। सूखे कचरे को अलग एवं गीले कचरे को अलग लिया जाएगा। ई रिक्शा के संचालन से स्वच्छता में एक नई कड़ी जुड़ जाएगी। समय की बचत होगी और अधिक से अधिक कचरा संग्रहण का कार्य होगा। इस रिक्शे में एक लीवर दिया गया है, जिसे दबाने पर सूखा एवं गीला कचरा युक्त डिब्बा उपर उठने लगता है, जिससे कचरे को आसानी से निकाला जा सकता है। यह रिक्शा ध्वनि प्रदूषण से रहित है, जिसमें किसी प्रकार की आवाज नहीं आती। इसमें रिक्शा को पीछे करने के लिए भी स्वीच दिया गया है, जिसको दबाने पर यह रिवर्स होता है। इसे सकरी गलियों में आसानी से ले जाया जा सकता है।
*1,2,6,7 और 8 नंबर जोन में चलेगी ई रिक्शा*
स्वास्थ्य विभाग के चेयरमेन राजेश शुक्ला ने बताया कि निगम ने जो 37 ई रिक्शा खरीदी है। इसका संचालन अलग-अलग जोन में किया जाएगा। अभी जोन 1,2,6,7 और 8 नंबर में इसे चलाया जाएगा। हर जोन को बराबर ई रिक्शा स्वच्छता कार्य के लिए मिलेगी। जिस जोन में ई रिक्शा खड़ी होगी वहीं चार्जिग पाइंट भी होगा। निगम अब इको फ्रेंडली तरीके से सफाई कार्य करने के लिए इन ई रिक्शा की खरीदी की है।
00 जोन 6 में पेंशन योजना कार्ड का मेयर ने किया वितरण
महापौर रामशरण यादव ने जोन क्रमांक 6 में विभिन्न पेंशन योजना के हितग्राहियों को पात्र होने के बाद पेंशन कार्ड का वितरण किया। उनके साथ सभापति शेख नजीरुद्दीन, एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, मनीष गढेवल, पार्षद श्याम पटेल, साई भास्कर, अब्दूल सहित अन्य मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
