महापौर ने किया सड़क निर्माण का भूमिपूजन, वार्ड में बाटे डस्टबीन

बिलासपुर। वार्ड नंबर 5० बैरिस्टर छेदीलाल नगर रोड से वीआईपी कॉलोनी गेट तक सी-सी- सड़क का निर्माण 7.59 लाख में, पाटलिपुत्र नगर गेट तक सी-सी- सड़क निर्माण एवं श्लोक विहार में सी-सी- सड़क निर्माण 9.27 लाख में, यादव के घर से अग्रवाल के घर तक सी-सी- सड़क निर्माण 5.14 लाख एवं गुंजन तिवारी के घर से दद्दू किराना स्टोर के सामने तक सी-सी- सड़क रिपेयरिग कार्य 3.33 लाख कुल 25.33 लाख रूपये का कार्य का महापौर रामशरण यादव और सभापति श्ोख नजीरूद्दीन भूमि पूजन किया इस दौरान अमित कुमार सिह वार्ड पार्षद, अजय यादव प्रभारी सदस्य लोक निर्माण विभाग, एवं एमआईसी के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। सड़क के बन जाने से इन क्ष्ोत्र में रहने वाले हजारों लोगो को आवगमन में सहुलियत होगी। इसके साथ ही महापौर रामशरण यादव और सभी जनप्रतिनिधियों ने वार्ड के नागरिको को डस्टबिन का वितरण भी किया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *