बिलासपुर। अभी तक सबने धरती से अनाज उगाते और नाले या डबरी से मछली उगलते देखा होगा। लेकिन नगाराडीह एक ऐसा गांव है जहां की जमीन शराब उगल रही है और नालों से मछलियों के स्थान पर जरीकेन में सैकड़ों लीटर कच्ची शराब निकल रही है। जी हां ये कमाल कर रहे है अवैध कारोबार करने वाले। लेकिन आबकारी विभाग भी कहां पीछे रहने वाले, मुखबिर से जैसे ही जानकारी मिली पूरी टीम के साथ छापामार करवाई कर दी।

कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर के निर्देश और आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ करवाई की गई है। उपायुक्त नीतू ठाकुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गयी कार्रवाई में नगाराडीह से तीन लोगों को अवैध रूप से शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए जयकुमार पिता शगुन रात्रे के ठिकाने से 2 लीटर महुआ शराब और 100 किलोग्राम लहान जब्त किया गया है। इसी तरह उत्तरा बाई मांडे पति संतोष कुमार के घर से 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। टीम ने नगाराडीह में एक नाला के किनारे से लावारिस हालत में 38 लीटर शराब जब्त किया है। कार्रवाई में कुल 44 लीटर 2040 किलोग्राम लहान कब्जे में लिया गया है। बिल्हा क्षेत्र के प्रभारी आशीष सिंह की अगुवाई में जिला आबकारी की टीम ने पूरी कार्रवाई के दौरान 44 लीटर महुआ शराब और 2040 किलोग्राम महुआ लहान की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 का 34(1 )(क) (च) के तहत कार्रवाई की गयी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गयी है। नीतू नोतानी ने बताया कि पूरी कार्रवाई में आबकारी सहायक अधिकारी एस.के. द्विवेदी, कल्पना राठौर, दरोगा आशीष सिंह, दरोगा आनंद वर्मा, दरोगा रमेश दुबे समेत कुरेशी मूलचंद कौशिक, नवनीत पांडे, राजेश पांडे, संजय गुप्ता, राजेश्वर सिंह, शुभम रजक का विशेष ,योगदान रहा।

00 मध्यप्रदेश की शराब बरामद
आबकारी उपायुक्त नीतू ठाकुर ने बताया कि आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अब तक सात अलग-अलग कार्रवाई में मध्य प्रदेश की शराब को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब परिवहन करने वाली कार के अलावा नगद भी बरामद किया है। जिला आबकारी की टीम ने आशीष सिंह की अगुवाई में चार अलग-अलग प्रकरण में लगभग 18 लीटर गोवा शराब समेत एक चार पहिया एसेंट कार को जप्त किया गया। मौके से 1 लाख 30 हजार रुपए नगद भी बरामद किया है। आबकारी टीम ने मध्य प्रदेश की शराब परिवहन करते चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। कार्रवाई के दौरान मनोज कुमार पिता लल्ला प्रसाद दुबे निवासी अनूपपुर के पास से करीब 4 लीटर शराब के अलावा 1 लाख 30 हजार नगर जप्त किया गया है। विभाग की टीम ने मनोज कुमार की एसेंट कार को भी जब्त कर लिया है। गौरव कौशिक पिता मुद्रिका प्रसाद कौशिक निवासी हिर्री बिलासपुर के पास से 2 लीटर मध्यप्रदेश की शराब पकड़ा गया है। अजय धृतलहरे पिता भोला निवासी घुरू अमेंरी के पास से 9 लीटर गोवा शराब बरामद किया गया है।अब्दुल साजिद पिता अब्दुल सलाम के पास से मध्यप्रदेश की करीब 4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) और धारा 36 के तहत अपराध दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
