जुए के फड़ में पुलिस का छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार, 62 हजार 5 सौ रुपए जब्त

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने एक जुए के फड़ में छापामार कार्रवाई कर 14 जुआरोयों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से पुलिस ने 62 हजार रुपए नगद और ताशपत्ती जब्त किया है।

24 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पौड़ी में नहर के समीप सुनसान जगह पर 10-15 व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक की हेतु थाना से 2 आरक्षको को सादी वर्दी में भेजकर तस्दीक कराया गया जिसने 10-15 व्यक्तियों द्वारा जुआ खेलने की पुष्टि की। थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू को सूचना से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना स्तर पर टीम गठित कर ग्राम पौड़ी नहर के पास चारों ओर से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर कुल 14 जुआरियों को हिरासत में लेकर विधिवत तलाशी लिया गया। जिसमें जुआरियों के कब्जे से कुल रकम ₹62 हजार 700 एवं मौके से ताश पत्ती जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, जीवन जायसवाल आरक्षक मिथिलेश सोनी, अफाक खान बुधराम कुमार, रंजीत खलखो, कुंभकार, देवेंद्र भोंसले एवं निलेश राठोर की अहम भूमिका रही।

नाम आरोपी
1 सुनील साहू पिता सदानंद साहू उम्र 45 साल निवासी नयापारा सिरगिट्टी

2 असीम शाह पिता अयर शाह उम्र 40 वर्ष निवासी हेमू नगर।

3 विक्की सिदारा पिता स्वर्गीय आसर सिदारा उम्र 37 वर्ष

4 सोनू अहिरवार पिता विजय अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी लिंगयाडीह

5 आकाश गुप्ता पिता कमलेश कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी कतिया पारा

6 पिंकू यादव पिता अयोध्या यादव उम्र 28 वर्ष निवासी हेमू नगर

7 लोकेश कुमार गोंड पिता स्वर्गीय चौहान गौड़ उम्र 38 वर्ष निवासी पौड़ी

8 नरसिंह साहू पिता रोहित साहू उम्र 32 वर्ष निवासी सिरगिट्टी।

9 सूरज हियार पीता सुंदर हियार उम्र 28 वर्ष निवासी सीता विहार कॉलोनी सिरगिट्टी।

10 सोनू खटीक पिता स्वर्गीय लकक्षन खटीक उम्र 40 वर्ष निवासी टिकरापारा बिलासपुर

11 विशेष बोले पिता विशेषर बोले उम्र 32 वर्ष मासी दयालबंद बिलासपुर

12 सुधीर कुमार यादव पिता स्वर्गीय गोपाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी नयापारा

13 राजू यादव धनाराम यादव उम्र 52 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी

14 रामू गोयल पिता मूलचंद गोयल उम्र 41 वर्ष निवासी दयालबंद बिलासपुर।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *