बिलासपुर। फौती उठाने के नाम पर 30 हजार रुपए की मांग करने का आरोप लगाते हुए पटवारी और तहसीलदार की शिकायत राजस्व सचिव से की गई है। कहा गया है कि उनका आवेदन तीन महीने से लटकाकर रखा गया है।
27 खोली बिलासपुर निवासी विक्रम सिंह ने अपने शिकायत में कहा है गनियारी तहसील के ग्राम भरारी, मोहनभाठा में उनकी पैतृक जमीन है। पिछले 21 अप्रैल 2021 को उनके पिता रामनाथ सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। पिता की मौत के बाद जमीन माता शीतला देवी, विक्रम सिंह, मुकेश सिंह और राकेश सिंह के नाम पर करने के लिए आवेदन किया है। आवेदन किए 3 महीने से ज्यादा हो रहे है लेकिन उस पर निराकरण नही किया जा रहा है। तहसील कार्यालय में न तो तहसीलदार शिल्पा भगत मिलतीं है और न ही गांव जाने पर पटवारी पूनम पांडेय मिलती है। आवेदक विक्रम सिंह का आरोप है कि एक दिन पटवारी मिली तो उसने तहसीलदार को देने के लिए 30 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद ही काम होने की बात की। विक्रम सिंह ने अपने शिकायत में यह भी कहा है कि तहसीलदार शिल्पा भगत का ट्रांसफर बलौदाबाजार हो गया है लेकिन अभी तक प्रभार किसी को नहीं दी है।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
