बिलासपुर- देश की आजादी के 75 वें वर्ष को भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शहरवासियों को फिटनेस के संदर्भ में जागरूक करने बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 1 अक्टूबर को साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसका नाम “फिट बिलासपुर” रखा गया है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना तथा लंबे संघर्ष के बाद मिली स्वतंत्रता को अविस्मरणीय बनाए रखते हुए 75 वे वर्ष को उत्सव के रूप में मनाना है। इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा की गई है।
सुबह 7 बजे होगा शुरू कार्यक्रम में जुंबा डांस, टी शर्ट और सर्टिफिकेट
1 अक्टूबर को सीएमडी काॅलेज मैदान में सुबह 7 बजे कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी,जिसमें रैली के पूर्व मैदान में जुंबा एरोबिक डांस का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी शर्ट और सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
सीएमडी काॅलेज से शुरू होगी रैली
साइकिल रैली सुबह 7 बजे सीएमडी काॅलेज मैदान से प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्ग अग्रसेन चौक,राजेंद्र नगर चौक,नेहरू चौक,संजय तरण पुष्कर से बलराम टाॅकिज रोड होते हुए स्मार्ट सड़क से वापस राजेंद्र नगर चौक,सत्यम चौक,अग्रसेन चौक होते हुए वापस सीएमडी काॅलेज मैदान में समाप्त होगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें
साइकिल रैली फिट बिलासपुर में भाग लेने के लिए गूगल फॉर्म लिंक
http://surl.li/ahjwi में रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन पूरी तरीके से निःशुल्क है. अधिक जानकारी के लिए 8827310701व्हाट्सअप नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
