बिलासपुर। NTPC सीपत में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों ने जहां साफ-सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया तो दूसरी ओर वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

राष्ट्रपिता महात्मा गाांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राखड़ बाांध
प्रबंधन प्रभाग के द्वारा ग्राम कौड़िया में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयंत्र प्रमुख, समूह महाप्रबांधक घनश्याम प्रजापति, NTPC सीपत के वरिष्ठ अधिकारीगण, राज्य वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक छत्तीसगढ़ अभिषेक जोगावत, सीजीआरवीएनएन के अधिकारीगण, कौड़िया ग्राम पंचायत के सरपंच और गांव के सम्मानीय नागरिकों ने 1000 पौधे लगाए।
राखड़ बाांध प्रबंधन प्रभाग के द्वारा ऐश डाइक के आस पास इस वित्तीय वर्ष में 20,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से करीब 3000 पौधे लगाए जा चुके हैं। संयंत्र प्रमुख श्रीप्रजापति ने इस अवसर पर वृक्षारोपण और वृक्षों के सरक्षण के महत्व को समझाया और पर्यावरण संरक्षण को लेकर NTPC सीपत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

00 चलाया गया स्वच्छता अभियान
एनटीपीसी सीपत में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाांधी और भूतपूर्व प्रधानमांत्री लाल बहादुर
शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रातः काल सांस्कृतिक क्लब मे गांधी जी की प्रतिमा पर परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबांधक, सीपत, के एस नाईक महाप्रबांधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), आर के आश, महाप्रबांधक (अनुरक्षण), अभीजीत चटर्जी महाप्रबांधक (तकनीक), श्रीमती के श्रीलता, विभागाध्यक्ष (मानव ससाधन), यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण एवं अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर, गाांधी जी के बताए मागों पर चलने की शपथ ली। गाांधी जी हमेशा से स्वच्छता के प्रति जागृत रहे और लोगो को प्रेरित करते रहे है। उनका मानना था की स्वच्छता से ही देश समृद्ध हो सकती है। इसी वाक्य को चरितार्थ करने क्लब परिसर मे सामुहिक रूप से साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
