बिलासपुर। सीपत के नजदीक ग्राम मचखंडा में आकाशीय बिजली गिरने से 10 स्कूली बच्चे घायल हो गए है, तो एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। झुलसे सभी बच्चों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मचखंडा में अन्य दिनों की तरह ही सोमवार को भी स्कूल संचालित हो रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा, आसमान में काली घटा छा गई। बदल गरजने लगे। देखते ही देखते स्कूल के करीब ही आकाशीय बिजली गिरी। जिसके जद में आकर स्कूल के 10 बच्चे घायल हुए है। वही एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किसी ने बिजली गिरते नही देखा है। लेकिन जब बिजली गिरने की आवाज सुनाई दी। तो स्कूल के शिक्षक दौड़कर बाहर निकले जहाँ 6 वी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा शिवम के साथ तीन अन्य बच्चो को गंभीर चोटें आई थी। पूरे स्कूल में जांच करने के बाद पता चला कि कुल 10 बच्चे आकाशीय बिजली के चपेट में आए है। जिनमे 6 वी से 12 क्लास तक के अध्ययनरत बच्चे शामिल है। जिन्हें आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल एडमिट कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया है। वही दो अन्य बच्चो की हालत गंभीर बताइए जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग का अमला सिम्स पहुँचा है। जहाँ बच्चो को उचित उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने प्रयास किए जा रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
