बिलासपुर। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हुए बच्चों को देखने के लिए महापौर, सभापति, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सिम्स पहुंचे। सभी ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए साथ ही डॉक्टरों से कहा कि ब्यवस्था में कोई परेशानी हो तो तत्काल उन्हें अवगत कराएं।


ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रदेश सचिव महेश दुबे और अनिल गुलहरे ने आज 05 अक्टूबर को मचखण्डा सीपत में कल आकाशीय बिजली से घायल स्कूली बचचों को देखने सिम्स पहुंचे। इस दौरान डॉ पुनीत भारद्वाज के साथ पीड़ित बच्चों से मिले और उनकी स्वास्थ्यगत जानकारी ली साथ ही डॉक्टर को कहा कि इन बच्चों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो, दवा – दवाई की कमी न हो, आर्थिक मदद की जरूरत है तो हमे बताया जाए। उसकी व्यवस्था हम करेंगे डॉ पुनीत भारद्वाज ने विस्तार से बच्चों के इलाज की जानकारी दी। इन लोगो ने वर्तमान में सिम्स की व्यवस्था के बारे में जाना ,व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही, प्रमोद नायक ने कहा कि सिम्स में लोग बड़ी आशा और विश्वास के साथ आते है ,जो दूर दराज गांव से होते है ,जिनके पास आर्थिक मजबूरी भी होती है। ऐसी स्थिति में उनका इलाज सही हो ,यदि व्यवस्था को लेकर , कोई परेशानी हो तो उसे भी बताए समय रहते सब ठीक किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
