बिलासपुर। सिम्स के रेडियो थेरेपी विभाग की ओर से कैंसर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को प्रेस क्लब से की गई। इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैसर होने कारण और उससे बचने के उपाय तो बताया ही यह भी बताया कि सिम्स में इसके इलाज की पूरी ब्यवस्था भी है। इस अवसर पर पत्रकारों का कैंसर परीक्षण भी किया गया।

कैंसर जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्रेस क्लब बिलासपुर में सिम्स के रेडियोथैरेपी विभाग द्वारा निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर एवं स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर चंद्रहास ध्रुव विभाग अध्यक्ष रेडियोथैरेपी विभाग सिम्स द्वारा मुख एवं गले की कैंसर के संबंध में विस्तृत ऑडियो विजुअल व्याख्यान दिया गया। उन्होंने पत्रकारों को गले के कैंसर संबंधित कारक, रोकथाम, उपचार, निदान आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी। कैंसर के संबंध में जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि मुंह एवं गले के कैंसर का संपूर्ण इलाज सिम्स हॉस्पिटल के रेडियोथैरेपी विभाग में उपलब्ध है। सभी प्रकार की कीमोथेरेपी आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क लगाई जाती है। व्याख्यान के पश्चात सभी प्रेस क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का कैंसर परीक्षण किया गया एवं संबंधित को निशुल्क दवा वितरण किया गया। कैंसर परीक्षण में डॉक्टर सुमन कुमार कुजूर डॉ हिमांशु गुप्ता डॉ ऋचा अग्रवाल गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे, सिम्स के अन्य स्टाफ में डॉक्टर सुविज्ञ वाधवानी, डॉक्टर अनवर उल हक एवं डॉक्टर आर्मो उपस्थित थे
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
