जशपुर। जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों से 5 लाख 35 हजार रू नगद, 23 नग एंड्रायड मोबाईल, 4 नग कीपेड मोबाईल, 4 चारपहिया वाहन, 1 मोटर सायकल, 6 गड्डी ताश-पत्ती बरामद किया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबहार में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 7 – 8 अक्टूबर की दरम्यानि रात गस्त के दौरान लगभग 12.15 बजे थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक जनकराम कुर्रे को मुखबीर से सूचना मिली कि त्रिकुटी चौक लुड़ेग के बगईझरिया थाना बागबहार में रोड किनारे लाईट में भारी मात्रा में व्यक्ति एकत्रित होकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी बागबहार द्वारा थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक संतलाल आयाम को सूचना देते हुये घेराबंदी के लिये आने हेतु कहा गया। थाना पत्थलगांव एवं बागबहार की संयुक्त टीम द्वारा उक्त जुआ खेल रहे स्थान पर घेराबंदी कर छापामार कार्यवाही करने पर 06 अलग-अलग फड़ से आरोपीगण- 1-रामजीवन राठिया 2-अरूण राय 3-सत्यनारायण महेश्वरी 4-जुवेल राम 5-राहुल गुप्ता 6-कृपा राम 7-निरंजन यादव 8-राम साय 9-आकाश एक्का 10-दिनेश 11-अमित कुमार 12-जगेसवर यादव 13-मनिन्द्र सिंह भाटिया 14-भारतलाल लकड़ा 15-राजू गुप्ता 16-शिबु ठाकुर 17-प्रेम गुप्ता 18-रेशम लाल पैंकरा 19-हेमराज सिंह 20-राजकुमार मण्डल 21-चंद्रशेखर बेहरा 22-सुशील हरिवंशी 23-नवनीत तिवारी 24-सूरज अग्रवाल 25-ओमप्रकाश मानिकपुरी 26-रोहित यादव 27-सारस राम 28-दीपक बेहरा 29-संतोष बेक 30-ललित चौहान 31-सुभाष राम 32-जितेन्द्र सोनी को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों से नगदी रकम 05 लाख 35 हजार रू., 23 नग एंड्रायड मोबाईल, 04 नग कीपेड मोबाईल, 04 चारपहिया वाहन(स्कार्पियो, हुडई क्रेटा, बोलेरो, अल्टो), 01 मोटर सायकल, 06 गड्डी ताश-पत्ती बरामद किया गया।आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना बागबहार में अप.क्र. 115-120/2021 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
