बिलासपुर। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में निःशुल्क इलाज हेतु मोबाईल मेडिकल यूनिट की लोकप्रियता को देखते हुए योजना का विस्तार अब बिलासपुर जिले के 2 नगर पालिकाओं एवं 4 नगर पंचायतों में किया जाएगा। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर की अध्यक्षता में आयोजित बिलासपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के नगर पालिका परिषद् रतनपुर एवं नगर पंचायत मल्हार के लिए एक मेडिकल मोबाईल यूनिट का संचालन किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका परिषद् तखतपुर और नगर पंचायत कोटा के लिए एक मेडिकल मोबाईल यूनिट तथा बिल्हा एवं बोदरी नगर पंचायतों के लिए एक मेडिकल मोबाईल यूनिट संचालित की जाएगी। इस प्रकार जिले के नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के लिए कुल 3 मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन प्रारंभ किया जाए।
मोबाईल मेडिकल यूनिट प्रत्येक माह रतनपुर में 14 दिन मल्हार में 10 दिन एवं तखतपुर, कोटा, बिल्हा, बोदरी में 12 दिन संचालित होंगे। मोबाईल मेडिकल यूनिट में डाक्टर, फार्मासिस्ट, लेब टेक्नीशियन एवं स्टाफ नर्स प्रातः 8 बजे से 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
मेडिकल मोबाईल यूनिट में ब्लड, यूरीन के 41 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। डाक्टर के परीक्षण उपरांत आवश्यक लेब टेस्ट पश्चात् मरीजों को निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर द्वारा आयुक्त नगर निगम बिलासपुर को विस्तारित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अविलंब प्रारंभ किए जाने हेतु सेवा प्रदाता के चयन के लिए तत्काल आर.एफ.पी. जारी किए जाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, वन मण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रमोद महाजन, जिला परिवहन अधिकारी श्री असीम माथुर, नोडल अधिकारी श्री सुधीर गुप्ता, अनुपम तिवारी एवं बिलासपुर जिले के सभी नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
