बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने आईपीएल में सट्टा खिलाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, दो मोबाइल फोन एवं सट्टा पट्टी तथा ₹ 3500 नगद जप्त किया गया है।

8 अक्टूबर 21 को मुखबीर से सूचना मिली कि एकता कॉलोनी अशोक नगर में उदय श्रीवास एवं उसका साथी प्रमोद वर्मा नामक व्यक्ति द्वारा अपने घर में में रंगीन टीवी में सेटअप बॉक्स के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में हैदराबाद एवं मुंबई के बीच चल रहे मैच में रन एवं बाल पर हार जीत की दाव लगा कर जुआ सट्टा खिला रहा है।
सूचना से थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शहर श्री उमेश कश्यप ,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू को अवगत करा कर कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त कर एकता एकता कॉलोनी में उदय श्रीवास के घर पर रेड कार्यवाही कर आईपीएल में चल रहे हैदराबाद एवं मुंबई के बीच चल रहे मैच में रुपया पैसा की हार जीत की दाव लगाकर सट्टा खिलाते पकड़े जाने पर आरोपी उदय श्रीवास एवं प्रमोद वर्मा के विरुद्ध 4 क जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। आरोपी के पास से एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, दो मोबाइल फोन एवं सट्टा पट्टी तथा ₹ 3500 नगद जप्त किया गया है।
00 नाम आरोपी – उदय श्रीवास पिता स्वर्गीय कुमार श्रीवास 26 वर्ष एकता कॉलोनी अशोक नगर एवं प्रमोद वर्मा पिता रामाधार वर्मा 32 वर्ष एकता कॉलोनी अशोकनगर सरकंडा
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय, अविनाश कश्यप ,प्रमोद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही*
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
