बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के ऑटो सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले सवारी बनकर ऑटो में बैठे और मौका देखते ही लेकर फरार होने लगे। लेकिन आसपास के लोगों ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 6 अक्टूबर को प्रार्थी नारायण साहू पिता बेनी राम साहू उम्र 45 साल निवासी तिफरा ने सिविल लाइन थाने में आकर शिकायत की और बताया कि वह सवारी ऑटो किराए में लेकर चलाता है। 6 अक्टूबर को नया बस स्टैंड से सवारी लेकर शहर की ओर आ रहा था, जैसे ही महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचा तीन व्यक्ति ऑटो में सवार हुए। मंदिर चौक पर प्रार्थी ने एक दूसरे सवारी को उतार कर मंगला जाने वाले आटो में बैठा रहा था उसी समय आरोपी राम जोशी पिता दुकालू राम जोशी अपने साथी आरोपी योगेश खांडे एवम सेवन कुमार सवारी सहित ऑटो को लेकर भागने लगा। जिसे प्रार्थी एवं अन्य लोग दौड़ाकर पकड़े और सिविल लाइन थाने के सुपुर्द किया। प्रकरण में आरोपी 1) राम जोशी पिता दुकालू राम जोशी उम्र 21 साल निवासी मिनी बस्ती जरहा भाठा, 2) योगेश पांडे पिता लाल खंडे उम्र 35 साल निवासी मिनी बस्ती जरहाभाटा 3) सेवन कुमार पिता संतोष उम्र 19 साल साकिन मिनी बस्ती जरहाभाठा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन सनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र डिक्सेना आरक्षक देवेंद्र दुबे अविनाश पांडे सरफराज खान विकास यादव संजीव जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
