दुर्ग। बम्लेश्वरी माता का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सफारी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। पुल के नीचे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को अपने चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। टाटा सफारी के ड्राइवर की भी मौत हो गई है जबकि सफारी में सवार 5 लोग घायल हो गए है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायपुर अश्वनी नगर से आठ लोग टाटा सफारी में सवार होकर मा बम्लेश्वरी के दर्शन करने के लिए शनिवार की रात डोंगरगढ़ पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी वाहन में सवार होकर तड़के सुबह रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे के आसपास मोहन नगर थाना क्षेत्र के पासिंग पुल से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि, गाड़ी सीधे मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों के ऊपर गिरी है। इस हादसे में ड्रायवर पुरेन्द्र साहू और मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग जख्मी हो गए है। घायलों में दो गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर उपचार के लिए रेफर किया गया है। वहीं दो मृतकों की अभी शिनाख़्त नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज ढिया है।
वहीं इस हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि, जब ये हादसा हुआ उस दौरान चार पहिया सवार सभी श्रद्धालु सो रहे थे। माना जा रहा है कि ड्राइवर को भी झपकी लग गई होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
